1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 15 January: जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 15 January: जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 14, 2021 08:18 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 08:18 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और दिन शुक्रवार, जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

AAJ KA PANCHANG - India TV Hindi
AAJ KA PANCHANG  Image Source : INDIA TV

आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और दिन शुक्रवार है। द्वितीया तिथि आज सुबह 8 बजकर 5 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। साथ ही आज रात 8 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। किसी भी प्रकार की सिद्धि प्राप्त करने, प्रभु का नाम जपने के लिए यह योग बहुत उत्तम है। साथ ही आज पूरा दिन और पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 17 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त के बारे में।

Makar Sankranti 2021: 14 जनवरी को है मकर संक्रांति, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

आज का शुभ मुहूर्त

द्वितीया तिथि-  सुबह 8 बजकर 5 मिनट तक

सिद्धि योग- रात 8 बजकर 22 मिनट तक 
धनिष्ठा नक्षत्र- कल सुबह 5 बजकर 17 मिनट तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

सूर्योदय का समय- सुबह 7 बजकर 15 मिनट
सूर्यास्त का समय- शाम 5 बजकर 45 मिनट

इस सोच वाले व्यक्ति पर भरोसा करना है सबसे मुश्किल, मिल जाए तो बचकर निकलने में ही भलाई

आज का राहुकाल 

दिल्ली- सुबह 11:12 से दोपहर 12:31 तक              

मुबंई- सुबह 11:25 से दोपहर 12:48 तक  

चंड़ीगढ़- सुबह 11:14 से दोपहर 12:32 तक         

लखनऊ- सुबह 10:56 से दोपहर 12:16 तक 

भोपाल- सुबह 11:08 से दोपहर 12:30 तक  

कोलकाता- सुबह 10:24 से दोपहर पहले 11:46 तक

अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:27 से दोपहर 12:49 तक          

चेन्नई- सुबह 10:53 से दोपहर 12:18 तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल