1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पौष पुत्रदा एकादशी के दिन करें ये उपाय, होगी संतान की प्राप्ति और हर इच्छा पूरी

पौष पुत्रदा एकादशी के दिन करें ये उपाय, होगी संतान की प्राप्ति और हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 28, 2017 07:40 pm IST,  Updated : Dec 28, 2017 07:40 pm IST

पुत्रदा एकादशी के दिन संतान प्राप्ति के लिये और अगर पहले से संतान है, तो उसकी तरक्की के लिये, उसके भविष्य की बेहतरी के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानइए इन उपायों के बारें में।

Putrada ekadashi
Putrada ekadashi

अगर आप बेटा या बेटी, यानी कोई संतान गोद लेना चाहते हैं, तो आज पुत्रदा एकादशी की रात गोविन्द का यह एक मंत्र आपको पढ़ना है- ऊं गोविन्दाय गोपालाय यशोदा सुताय स्वाहा

इस मंत्र को पांच माला, यानी 540 बार पढ़ना है। जप के पहले एक लकड़ी की चौकी या पाटे पर साफ कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान कृष्ण के बाल रूप की फोटो रखिये.... और फोटो के आगे देसी घी का दीपक जलाइये। मन्त्र जाप पूरा होने के बाद भी दिपक को बुझाइये नहीं। उसे जलता छोड़ दीजिये। वह अपने आप बुझ जायेगा। अगर आपके पास रुद्राक्ष या तुलसी की माला उपलब्ध है, तो उससे जप करें और अगर नहीं है, तो उंगलियों पर गिनकर ही जप कर लें। आपका काम अवश्य ही सिद्ध होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल