1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पीएम मोदी ने मुंबई में गणेश भगवान के किए दर्शन

पीएम मोदी ने मुंबई में गणेश भगवान के किए दर्शन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2019 01:51 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 01:54 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन ने महाराष्ट्र दौरे पर गए हुए हैं। पीएम ने मुंबई के विले पार्ले में भगवान गणेश के दर्शन किए।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi Image Source : TWITTER

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन ने महाराष्ट्र दौरे पर गए हुए हैं। पीएम ने मुंबई के विले पार्ले में भगवान गणेश के दर्शन किए और उत्सव का हिस्सा बने। उन्होंने लोकमान्य सेवा संघ के पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन किए। मुंबई एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पहुंचे।

पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए लोकमान्य सेवा संघ के पंडाल पहुंचे थे। जहां उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की। लोकमान्य सेवा संघ के लोगों ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की एक तस्वीर और एलएसएस की गतिविधियों की पुस्तकें भेंट कीं।

आपको बता दें पूरे देश में इस समय गणपति त्यौहार की धूम मची हुई है। सभी जगह गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति लेकर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल