1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. चंद्रमा के साथ शुभ नक्षत्र का शुभ संयोग, सौभाग्य के लिए जरूर करें ये उपाय

चंद्रमा के साथ शुभ नक्षत्र का शुभ संयोग, सौभाग्य के लिए जरूर करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2020 07:45 am IST,  Updated : Nov 07, 2020 07:46 am IST

आज पुष्य नक्षत्र में चंद्रमा की युति से आपको और भी शुभ फल प्राप्त होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कौन से उपाय करने से होगी शुभ फलों की प्राप्ति।

चंद्रमा के साथ शुभ नक्षत्र का शुभ संयोग!, सौभाग्य  के लिए  जरूर करें ये उपाय- India TV Hindi
चंद्रमा के साथ शुभ नक्षत्र का शुभ संयोग!, सौभाग्य  के लिए  जरूर करें ये उपाय Image Source : INSTGRAAM/NIRLIPTA_LEISURELEAPS

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और दिन शनिवार है | षष्ठी तिथि आज सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी | आज पूरा दिन पूरी रात पार करके  कल भोर 5 बजकर 19 मिनट तक  शुभ योग रहेगा | इस योग में  जनहित का कार्य करना शुभफलदायी होता है साथ ही  मनुष्य  प्रसिद्धि प्राप्त करता है। आज सुबह 8 बजकर 5 मिनट से पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 45 मिनट तक रवि योग रहेगा | रवि योग के प्रभाव से आपके सारे काम बनेंगे। इस दौरान खरीददारी करना भी बड़ा ही शुभ होता है।

आज सुबह 8 बजकर 5 मिनट से लेकर कल सुबह 8 बजकर 45 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस बीच आज पूरा दिन पार करके देर रात 1 बजकर 4 मिनट पर चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की युति होगी। चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की ये युति बड़ी ही शुभ है। इस नक्षत्र में सोने-चांदी की खरीददारी करना बड़ा ही शुभ है। आज पुष्य नक्षत्र में चंद्रमा की युति से आपको और भी शुभ फल प्राप्त होंगे।  जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कौन से उपाय करने से होगी शुभ फलों की प्राप्ति।

Diwali 2020: दिवाली से पहले घर से निकाल फेंके ये चीजें, अन्यथा नहीं होगा मां लक्ष्मी का वास

अगर आप अपने जीवनसाथी में धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज  आपको किसी धार्मिक स्थल पर रूई की बत्ती का दान करना चाहिए। बेहतर होगा कि आप खुद अपने हाथों से रूई की बत्ती बनाकर, उसे अपने जीवनसाथी के हाथों से स्पर्श कराकर दान करें। 

  • अगर आपके परिवार में सब लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर जल्दी परेशान हो जाते हैं और एक-दूसरे की बातों पर ज्यादा गौर नहीं करते हैं, तो आज आपको चंद्रदेव के इस खास मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है -    सौं सोमाय नमः।'
  •  अगर आप अपने धन आगमन के क्षेत्र में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज शुभ चंद्र-पुष्य युति में आपको 3 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
  • अगर आप अपने अंदर आध्यात्मिक शक्तियों को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज आपको चंद्रदेव के इस मंत्र का पांच माला, यानी 540 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:'।

नवंबर माह में लग रहा है साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए तिथि और समय

  • अगर आप चाहते हैं कि घर-परिवार और आस-पास के सब लोग आपके कार्यों में मददगार साबित हों, तो आज आपको अपनी मां या मौसी को सफेद रंग का तौलिया भेंट करना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
  • अगर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखना चाहते हैं, तो आज आपको गाय माता का आशीर्वाद लेना चाहिए और रोटी पर दूध-चावल से बनी खीर रखकर गाय को खिलानी चाहिए।
  • अगर आपका मूड कुछ उखड़ा, उखड़ा-सा रहता है, आप मानसिक रूप से परेशान रहते हैं, तो आज आपको 2 मुखी रुद्राक्ष लेकर धागे में पिरोकर गले में धारण करना चाहिए। आपकी मानसिक परेशानी का हल निकलेगा। 
  • अगर आप माता के साथ अपने संबंधों को ठीक बनाये रखना चाहते हैं, तो आज आपको अपनी माता के हाथ से दूध का पैकेट स्पर्श करवाकर मन्दिर में दान करना चाहिए।
  • अगर आप आत्मनिर्भर बने रहना चाहते हैं, तो आज आपको एक मिट्टी के घड़े में पानी भरकर और उसमें एक चुटकी चावल डालकर किसी मन्दिर या धार्मिक स्थल पर दान करना चाहिए।
  • अगर आप अपने जीवन में गति बनाये रखना चाहते हैं, तो आज आपको सफेद घोड़े को चने खिलाने चाहिए। अगर सफेद घोड़ा न मिले, तो किसी भी घोड़े को चने खिला दें। आपके जीवन में गति बनी रहेगी।
  • आप कपड़ों का व्यापार करते हैं और अपने व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज आपको एक सफेद रंग के कपड़े में थोड़े-से चावल बांधकर मन्दिर में दान करना चाहिए। आज  ऐसा करने से आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल