1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कहा- कोरोना का मतलब, कोई रोए नहीं..

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कहा- कोरोना का मतलब, कोई रोए नहीं..

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 09, 2020 11:00 am IST,  Updated : Jun 09, 2020 02:23 pm IST

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज 80 से ज्यादा किताब और ग्रंथ लिख चुके हैं। रामायण और भागवत कथा वाचक भी हैं।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज - India TV Hindi
जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज  Image Source : INDIA TV

सभी धर्मों से ऊपर है राष्ट्रधर्म। कोरोना एक ऐसी बीमारी है, जो तुरंत दूसरों में फैल जाती है। हमें मानसिक अराधना करनी चाहिए। संयम में रहना चाहिए। ये कहना है जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का। रामभद्राचार्या इंडिया टीवी के सर्वधर्म सम्मेलन में शरीक हुए औऱ कोरोना से बचने के तरीके बताए। इंडिया टीवी पर होने जा रहे ये सम्मेलन दिनभर लाइव रहेगा और इसमें कई धर्मों के महागुरु हिस्सा लेंगे। 

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज 80 से ज्यादा किताब और ग्रंथ लिख चुके हैं। रामायण और भागवत कथा वाचक भी हैं। चित्रकूट के तुलसी पीठ संस्थान के संस्थापक भी हैं। 1988 से रामानंद सम्प्रदाय के कई भाषाओं के जानकार हैं। करीब 22 भाषाएं जानते हैं। 2015 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है। 

रामभद्राचार्य ने इंडिया टीवी के कार्यक्रम सर्वधर्म सम्मेलन में बताया कि भगवान का नाम लीजिए, अपना व्यवहार ठीक रखिए, सब ठीक होगा। धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। आचार, व्यवहार ठीक रहेगा तभी हम कोरोना वायरस को हरा पाएँगे।

रामभद्राचार्य ने कहा कि हमारा भोजन सात्विक होना चाहिए, शुद्ध भोजन से संकट नहीं आता है। अब नमन करिए लोगों से, गले मिलना बंद करिए। कोरोना कह रहा है कोई रोए ना, राम को याद करके खुश रहिए, हंसिये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल