1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पाबंदियों से लोगों को फायदा होगा- शेख अबु बकर अहमद

पाबंदियों से लोगों को फायदा होगा- शेख अबु बकर अहमद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 09, 2020 02:12 pm IST,  Updated : Jun 09, 2020 08:42 pm IST

शेख अबु बकर इंडिया टीवी के सर्वधर्म सम्मेलन में शामिल हुए। जहां उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदियों से जनता को फायदा हुआ है।

कोरोना वायरस महामारी देशभर में फैल चुकी है। इस महामारी से बचने के लिए खुद को बचाने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना बेहद जरुरी होता है। शेख अबु बकर इंडिया टीवी के सर्वधर्म सम्मेलन में शामिल हुए। जहां उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदियों से जनता को फायदा हुआ है।

शेख अबु बकर अहमद ने कहा-कोरोना कहर की वजह से सफाई का ध्यान रखना जरूरी है इसलिए मस्जिद की सफाई और सैनिटाइजेशन जरूरी है। मस्जिद में मास्क पहनकर ही जाएं। सरकार द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन से जनता को बहुत फायदा हुआ है। उन्होंने आगे कहा- लोगों को इस वायरस से बचने के लिए पब्लिक प्लेस में नियमों का पालन करना बहुत जरुरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके समय-समय पर हाथ धोकर हम इससे खुद को बचा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल