1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि व्रत एक ही दिन, राशिनुसार ऐसे करें भगवान शिव की पूजा तो होगी हर इच्छा पूरी

प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि व्रत एक ही दिन, राशिनुसार ऐसे करें भगवान शिव की पूजा तो होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 08, 2018 05:37 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 05:38 pm IST

सावन माह की शिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक ही पड़ रहे है। जिसके कारण 9 अगस्त का दिन बहुत ही शुभ है। शिव जी के निमित्त कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को क्या फल प्राप्त होंगे, कैसे आपकी अधूरी ख्वाईशें पूरी होगी। जानिए आचार्य उंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या करें उपाय।

Lord shiva
Lord shiva

कुंभ राशि
अगर नवविवाहितों के दाम्पत्य जीवन में खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो उन खुशियों को दोबारा कायम करने के लिए आज के दिन सुबह के समय काले तिल के साथ 11 बेलपत्र शिव जी को अर्पित करें। साथ ही जौ के आटे से बनी रोटियों का भगवान शिव को भोग लगाएं। उसके बाद उन रोटियों को गाय को खिला दें। आज के दिन ऐसा करने से नवविवाहितों के जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेंगी।

मीन राशि
अगर आपके जीवन में जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई समस्या है जिसके कारण कोर्ट कचहरी में आपके चक्कर लगते रहते हैं, तो इससे बचने के लिये आज के दिन सुबह के समय शिवलिंग पर चावल मिश्रित जल से अभिषेक करें। फिर सूखे मेवे का भोग लगाएं और कनेर का फूल अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही कोर्ट कचहरी से छुटकारा मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल