1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. कालसर्प दोष को दूर करने के लिए सावन माह की शिवरात्रि के दिन करें यह उपाय, मिलेगा दोगुना फल

कालसर्प दोष को दूर करने के लिए सावन माह की शिवरात्रि के दिन करें यह उपाय, मिलेगा दोगुना फल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 08, 2018 05:10 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 05:12 pm IST

शिवरात्रि 2018: अगर आपकी कुंडली में भी कालसर्प योग है तो सावन की मासिक शिवरात्रि के दिन विशेष उपाय कर इससे निजात पा सकते है। आमतौर पर कालसर्प दोष 12 प्रकार के होते है। जिनके अनुसार आप ये उपाय अपना सकते है। ब

Kalsharp dosh
Kalsharp dosh

महापद्म कालसर्प दोष
अगर आपकी कुंडली में महापद्म कालसर्प दोष है तो सावन की शिवरात्रिके दिन जरुरतमंदो को भोजन और वस्त्र दान करें।

  • श्रावणमास में 30 दिनों तक महादेव शिव का अभिषेक करें।
  • हर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर सुंदरकांड का पाठ करें तो इस दोष से जरुर निदान मिलेगा।

तक्षक कालसर्प दोष
अगर आपकी कुंडली में यह दोष है तो सावन की शिवरात्रिके दिन 11 नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित करें।

  • इस दिन जरुरतमंद को सफेद रंग के कपड़े और चावल दान करें।
  • सवा महीने जौ के दाने पक्षियों को खिलाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।

कर्कोटक कालसर्प दोष
अगर आपकी कुंडली में कर्कोटक कालसर्प दोष है तो सावन की शिवरात्रिके दिन किसी नदी में जाकर शीशे के आठ टुकड़े नदी में प्रवाहित करें।

  • सावन की शिवरात्रि के दिन सूखे नारियल के फल को बहते जल में तीन बार प्रवाहित करें और शनिवार के दिन बहते पानी में तीन बार कोयला भी प्रवाहित करें।
  • इस दोष से निवारण के लिए बटुकभैरव के मंदिर में जाकर दही-गुड़ का भोग लगाएं और विधि-विधान के साथ पूजा करें।
  • हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ करें और पांच मंगलवार का व्रत करते हुए हनुमान जी को चमेली के तेल में बना हुआ सिंदूर व बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और कालसर्प दोष के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल