1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवती अमावस्या और शनि जयंती एक ही दिन, आज भूलकर भी न करें ये काम होगा भारी नुकसान

सोमवती अमावस्या और शनि जयंती एक ही दिन, आज भूलकर भी न करें ये काम होगा भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2019 10:31 am IST,  Updated : Jun 03, 2019 10:31 am IST

Shani jayanti 2019 : अगर आप चाहते है कि शनि देव की कृपा आपके ऊपर बनी रहे तो इस दिन ऐसे कुछ काम बताए गए है। जिन्हें भूलकर भी इस दिन न करें ये काम नहीं तो शनि देव के रुष्ट होना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

Shani Jayanti- India TV Hindi
Shani Jayanti

Shani Jayanti 2019: आज यानि 3 जून, सोमवार को शनि जयंती है। माना जाता है शनि जयंती के ही दिन शनि देव का जन्‍म हुआ था। यही नहीं, शनि जयंती को हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग बन रहा है। जो कि पूरे 149 सालों बाद बन रहा है। ज्योतिषचार्यों के अनुसार इस बार शनि जयंती लोगों के लिए कुछ खास होगी।

शनिजयंती के दिन सोमवती अमावस्या के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इतने विशेष योग के कारण इस दिन शनि भगवान को खुश करना बहुत ही सरल होगा।

अगर आप चाहते है कि शनि देव की कृपा आपके ऊपर बनी रहे तो इस दिन ऐसे कुछ काम बताए गए है। जिन्हें भूलकर भी इस दिन न करें ये काम नहीं तो शनि देव के रुष्ट होना आपके लिए भारी पड़ सकता है। हम अपने दिनचर्या में कई ऐसे काम करते है। जिससे सामने वाले को समस्या होती है। उसी तरह इस दिन कोई भी ऐसा काम न करें। जिससे कि शनि देव की कृपा हमपर और हमारे घर पर न पड़ें। जानिए ऐसे कौन से काम है जो इस दिन नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2019: 149 साल बाद ऐसा विशेष संयोग जब शनि जयंती और अमावस्या है एक ही साथ, जरुर करें ये काम

  • इस दिन किसी का भी अपमान न करें। क्योंकि शनि देव गरीब वर्ग ता प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए जो लोग गरीब व्यक्ति को अपमानित करते है। उन्हें अपने जीवन में कभी भी सफलतका नही मिलती है।
  • इस दिन वाहन थोड़ा सही से चलाना चाहिए, क्योंकि शनि वाहन और मशीन का कारक है। अगर आपने इस दिन लापरवाही की तो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
  • इस दिन लड़ाई-झगडे से मीलों दूर रहना चाहिए, क्योंकि इस दिन एक साथ दो योग है। एक शनि जयंती तो दूसरा अमावस्या है। जिसके कारण अगर आप इस दिन किसी से उलझे तो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

ये भी  पढ़ें- Vat Savitri Vrat 2019: वट सावित्री व्रत पर इस बार बन रहे है 4 दुर्लभ योग, जानें पूजन विधि और व्रत कथा

  • इस दिन मांस-मंदिरा से दूर रहें। अगर इस दिन आपने इन दोनों चीजों का सेवन किया तो आपको शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पडेगा।
  • अगर आप चाहते है कि आपके घर में शनि देव की कृपा बनी रहे तो इसके लिए इस दिन घर का वातावरण शांत होना चाहिए। क्योंकि शनिदेव ऐसे घरों में अपनी कृपा बरसाते है जहां पर प्रेम और शांति हो।
  • इस दिन तेल खरीद कर नही लाना चाहिए। लेकिन तेल का दान करना चाहिए। इससे आपके ऊपर से शनिदोष खत्म हो जाएगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल