1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Shani pradosh 2019: शनि प्रदोष व्रत के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर इच्छा पूरी

Shani pradosh 2019: शनि प्रदोष व्रत के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 18, 2019 08:22 pm IST,  Updated : Jan 18, 2019 08:22 pm IST

ज के दिन शनिदेव की उपासना करके कैसे आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं और अपने आस-पास की हर बुराई से छुटकारा पा सकते हैं, साथ ही अपने दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बरकरार रख सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से इन उपायों के बारें में।

Shani Pradosh Vrat
Shani Pradosh Vrat

सिंह राशि
अगर आप अपने सारे कष्ट को दूर करके एक खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं, तो आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही शनि के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है - ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन के सारे कष्ट दूर होंगे और आपका जीवन खुशहाल होगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कन्या राशि
अगर आप संतान प्राप्ति की चाह रखते हैं, तो आज के दिन एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल लेकर, उसमें अपना चेहरा देखकर शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को कटोरी सहित दान कर दें। अगर आप कांसे की कटोरी न ले सकें, तो स्टील की कटोरी में डालकर दे दें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान प्राप्ति की चाह जरूर पूरी होगी। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय कन्या राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल