1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साल का पहला नवरात्र 28 मार्च से शुरु, जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

साल का पहला नवरात्र 28 मार्च से शुरु, जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2017 05:15 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 06:02 pm IST

नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है। जिसके साथ ही मां दुर्गा की अराधना की शुरुआत होती है। अगर आप भी अपने घर में घट स्थापना कर रहे है, तो जानिए इस पूजा विधि और मुहूर्त के बारें में।

kalash
kalash

ये है घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
इस बार घटस्थापना 8 बजकर 26 मिनट से लेकर 10 बजकर 24 मिनट तक का है। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। जानिए और दिनों के बारें में।
29 मार्च: दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।
30 मार्च: तीसरे दिन देवी दुर्गा के चन्द्रघंटा रूप की आराधना की जाती है।
31 मार्च: चौथे दिन स्वरूप देवी कूष्मांडा जी की आराधना की जाएगी।
1 अप्रैल: पांचवें दिन भगवान कार्तिकेय की माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है।
2 अप्रैल: छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का विधान है।
3 अप्रैल: सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विधान है।
4 अप्रैल: आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं।
5 अप्रैल: नौवें दिन भगवती के देवी सिद्धदात्री स्वरूप का पूजन किया जाता है। सिद्धिदात्री की पूजा से नवरात्र में नवदुर्गा पूजा का अनुष्ठान पूर्ण हो जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल