1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Surya Grahan 2019: इस साल पड़ रहे है पूरे 3 सूर्य ग्रहण, जानें कब-कब है ये ग्रहण

Surya Grahan 2019: इस साल पड़ रहे है पूरे 3 सूर्य ग्रहण, जानें कब-कब है ये ग्रहण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2018 11:56 am IST,  Updated : Jan 02, 2019 05:21 pm IST

सूर्य ग्रहण 2019: Get Here the Latest Updates on Solar Eclipse 2019 in India, Explore More about Surya Grahan Significance & Facts in Hindi

Solar Eclipse- India TV Hindi
Solar Eclipse

Solar Eclipse 2019: साल 2019 में 3 सूर्य ग्रहण लग रहे है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है माना है। जिससे कि हर राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। जानें कब-कब पड़ रहा है सूर्य ग्रहण।

क्या है सूर्य ग्रहण

किसी खगोलीय पिण्ड का पूर्ण अथवा आंशिक रुप से किसी अन्य पिण्ड से ढक जाना या पीछे आ जाना ग्रहण कहलाता है। जब कोई खगोलीय पिण्ड किसी अन्य पिण्ड द्वारा बाधित होकर नजर नहीं आता, तब ग्रहण होता है। सूर्य प्रकाश पिण्ड है, जिसके चारों ओर ग्रह घूम रहे है। अपनी कक्षाओं में घूमते हुए जब तीन खगोलीय पिण्ड एक रेखा में आ जाते है। तब ग्रहण होता है।

सूर्य ग्रहण तब होता है, जब सूर्य आंशिक अथवा पूर्ण रुप से चन्द्रमा द्वारा आवृ्त हो जाए। इस प्रकार के ग्रहण के लिये चन्दमा का प्रथ्वी और सूर्य के बीच आना आवश्यक है। इससे पृ्थ्वी पर रहने वाले लोगों को सूर्य का आवृ्त भाग नहीं दिखाई देता है।

पहला सूर्य ग्रहण: 6 जनवरी 2019
यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समयानुसार शाम 5:04 बजे से रात के 9:18 बजे तक रहेगा। इसकी अवधि 4 घंटे 14 मिनट होगी।

दूसरी सूर्य ग्रहण: 2 जुलाई 2019
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 जुलाई 2019 को लगेगा। जो कि पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। यह सूर्य ग्रहण रात्रि 11:31 बजे से 02:14 बजे तक रहेगा।

तीसरा सूर्य ग्रहण: 26 दिसंबर 2019
साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण दिसंबर पर पड़ेगा। साल का तीसरा सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा। सुबह 08:17 से 10:57 बजे तक रहेगा। चुकी यह भारत में दिखेगा, इसलिए इसका सूतक भी लगेगा।

Chandra Grahan 2019: साल 2019 में लग रहे है 2 चंद्र ग्रहण, वहीं जनवरी में होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

2 जनवरी को शुक्र कर रहा है वृश्चिक राशि पर प्रवेश, इन 7 राशियों के जीवन में छा सकते है संकट के बादल

Vrishchik Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए वृश्चिक राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Makar Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मकर राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल