1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Dussehra 2018: दशहरा के दिन अगर हो जाएं आपके साथ ये, तो समझ लें आपका पूरा साल होगा शुभ

Dussehra 2018: दशहरा के दिन अगर हो जाएं आपके साथ ये, तो समझ लें आपका पूरा साल होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 18, 2018 06:53 pm IST,  Updated : Oct 18, 2018 06:53 pm IST

ज्योतिषों के अनुसार माना जाता है कि साल में ये 3 दिन बहुत ही शुभ तिथि होती है। जिसमें कुछ शुभ काम करने से सफलता जरुर प्राप्त होती है। पहली है चैत्र, दूसरी कार्तिक शुक्ल और तीसरी है दशहरा। जानें इस बार क्या शभ काम करना होगा अच्छा।

Dussehra- India TV Hindi
Dussehra

धर्म डेस्क: आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार के दिन दशहरा या विजयादशमी का त्योहार मनाय़ा जाएगा। इस दिन जीत का प्रतीक ‘विजयदशमी’का त्योहार मनाया जायेगा। इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों के अनुसार रावण पर भगवान श्री राम की जीत के उपलक्ष्य में विजयदशमी का ये त्योहार मनाया जाता है। ज्योतिषों के अनुसार माना जाता है कि साल में ये 3 दिन बहुत ही शुभ तिथि होती है। जिसमें कुछ शुभ काम करने से सफलता जरुर प्राप्त होती है। पहली है चैत्र, दूसरी कार्तिक शुक्ल और तीसरी है दशहरा। जानें इस बार क्या शभ काम करना होगा अच्छा।

जरुर करें नीलकंठ के दर्शन

इस दिन नीलकंठ के दर्शन करना शुभ माना जाता है। इससे आपके भाग्य पर ज्यादा असर पड़ता है। इसके साथ ही इस पक्षी के दर्शन करने से धन-धान्य की वृद्धि और सुख-शांति आती है।

उपहार मिलना होता है शुभ
माना जाता है कि इस दिन उपहार मिलना शुभ माना जाता है। अगर आपको इस दिन उपहार मिलता है तो आपका भाग्य चमक जाता है।

यात्रा
ज्योतिषों क अनुसार माना जाता है कि अगर आप विदेश में नौकरी करने के इच्छुक है तो आप जरुर यात्रा करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

मछली दिखना है शुभ
अगर दशहरे के दिन आपको कही मछली दिख जाती है तो समझ जाएं कि आपका पूरा साल अच्छा जाने वाला है। दशहरे में तैरती हुई मछली दिखने से जिंदगी में सुख-शांति और हर काम में सफलता मिलने का योग बनता है।

लाएं ये लकड़ियां घर
ज्योतिषी के अनुसार माना जाता है कि रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियों को घर लाकर सुरक्षित स्थान पर रख देना चाहुए। इससे कभी भी आपके घर पर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करेगा। परिवार के हर सद्य का भाग्य चमक जाएगा।

Happy Dussehra 2018 Wishes Image, Message, Quotes: दशहरा में ऐसे दें अपनों को शुभकामनाएं

Dussehra 2018: जानें दशहरा या विजयादशमी तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Dussehra 2018: विजयादशमी के दिन इस शुभ में करें ये सब काम, मिलेगी हर सफलता

Dussehra 2018: भारत में मौजूद हैं ऐसे मंदिर जहां राम नहीं बल्कि रावण की पूजा की जाती है, नहीं मनाते है विजयादशमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल