1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस तरह की लड़कियां है शादी के लिए बिल्कुल परफेक्ट, तुंरत करें हां

इस तरह की लड़कियां है शादी के लिए बिल्कुल परफेक्ट, तुंरत करें हां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 03, 2017 10:00 am IST,  Updated : Nov 03, 2017 10:03 am IST

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हम किसी के भी नाक, आंख, कान इत्यादि अंगों को देखकर उसके बारे में सब कुछ जान सकते हैं। जानिए किस तरह की लड़की बन सकती है परफेक्ट वाइफ।

bridal- India TV Hindi
bridal

धर्म डेस्क: अगर आपकी शादी अब तक नहीं हुई है और एक अच्छे रिश्ते की तलाश जारी है तो सामुद्रिक शास्त्र में आज हम कुछ ऐसी बातें आपको बतायेंगे, जिनसे आप अपने लिये एक बेहतर जीवनसाथी ढूंढ सकते हैं, खासकर कि एक सुयोग्य पत्नी। हर लड़का या लड़की चाहता है कि उसे अपने जीवनसाथी के बारे में सबकुछ पता हो, उसके स्वभाव, उसके चाल-चलन, उसकी खूबियों, गुण-अवगुण सबके बारे में अच्छे से पता हो।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हम किसी के भी नाक, आंख, कान इत्यादि अंगों को देखकर उसके बारे में सब कुछ जान सकते हैं। जानिए किस तरह की लड़की बन सकती है परफेक्ट वाइफ।

तलवे में हो ये निशान

सबसे पहले जिनके पैरों के तलवों के नीचे त्रिकोण कानिशान हो, वे बहुत ही बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाले होते हैं। ऐसा जीवनसाथी आपके परिवार की हर संभव मदद करने की कोशिश करेगा और सभी को खुश रखेगा। वहीं जिनके तलवों पर शंख, कमल या चक्र का निशान हो, वो भरपूर किस्मत का धनी होता है।

ऐसा जीवनसाथी अपने साथ आपकी किस्मत का दरवाजा भी खोल देगा या खोल देगी। साथ ही जिनके पैर गुलाबी आभा लिये बहुत सॉफ्ट होते हैं, वो आपको हमेशा खुश रखेगा, आपका हमेशा साथ देगा। ये तो पैरों की बात थी, जिसके आधार पर आप अपने जीवनसाथी का चुनाव कर सकते हैं।

आंखे
अगर आप अपने लिये एक ऐसी लड़की ढूंढ रहे हैं, जिसके आने से आपके जीवन में भाग्य का सितारा चमक उठे तो आपको सबसे पहले आंखों पर गौर फरमाने की जरूरत है। जिसकी आंखें हिरणी के समान सुन्दर और बड़ी होती हैं, उनका घर में प्रवेश बहुत ही शुभ माना जाता है।

ऐसी लड़की के कदम आपके घर के भाग्य को उन्नति की ओर ले जायेंगे। इसके अलावा जिसकी आंखें बड़ी होने के साथ काले रंग की हो या जिसकी पलकें छोटी-छोटी हों, वो लड़की भी बहुत शुभ होती है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और गुणों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल