1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. चैत्र नवरात्र 2017: भूलकर भी न करें ये काम, बरसेगा मां दुर्गा का प्रकोप

चैत्र नवरात्र 2017: भूलकर भी न करें ये काम, बरसेगा मां दुर्गा का प्रकोप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2017 05:33 pm IST,  Updated : Mar 25, 2017 01:53 pm IST

शास्त्रों में माना जाता है कि इन दिनों में मां दुर्गा धरती पर ही निवास करती है। जिसके कारण जिस घर में माता की पूजा होती है। वहां पर एक बार वह जरुर जाती है। जिससे वह अपने भक्तों पर अपनी कृपा कर पाएं।

navratri- India TV Hindi
navratri

धर्म डेस्क: इस साल में पहले नवरात्र यानी की चैत्र नवरात्र 28 मार्च से शुरु हो रहे है। जो कि राम नवमी के साथ 5 अप्रैल को समाप्त हो जाएगे। इस बार चैत्र नवरात्र के दिन अमावस्या भी पड़ रही है। जिसके कारण इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है।

ये भी पढ़े

हिंदू धर्म में नवरात्र सबसे अच्छे व्रत और पुण्य वाले माने जाते है। इस दिनों में व्रत रखने से आपकी आत्मा के साथ-साथ शरीर भी स्वास्थ्य हो जाता है। शास्त्रों में माना जाता है कि इन दिनों में मां दुर्गा धरती पर ही निवास करती है। जिसके कारण जिस घर में माता की पूजा होती है। वहां पर एक बार वह जरुर जाती है। जिससे वह अपने भक्तों पर अपनी कृपा कर पाएं।

इन दिनो में जो व्यक्ति व्रत करता है। उसे थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। जिससे मां की कृपा उनपर हमेशा बनी रहें। इसी तरह कुछ काम है जो नवरात्र के समय में बिल्कुल नहीं करने चाहिए। जानिए ऐसें कौन से काम है जो नवरात्र के समय में बिल्कुल नहीं करने चाहिए। जानिए इनके बारें में।

  • नवरात्र में नौ दिन का व्रत रखने वालों को इन दिनों में अपनी दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए। लेकिन इन दिनों में अपने बच्चों का मुंडन करवाना शुभ माना जाता है। इसलिए ये काम कर सकते है।
  • अगर आपने नौ दिनों का व्रत रखा हुआ है तो इन दिनों में आप अनाज और नमक का सेवन बिल्कुल न करें। इन दिनों में आप सिंघाड़े के बने व्यंजन, समारी के चावल, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे आदि का सेवन करें।
  • हिंदू धर्म के एक पवित्र पुराण विष्षु पुराण में माना जाता है कि अगर आपने व्रक रखा हुआ है तो इस दौरान आप शराब, मसाला-तंबाकू, और शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको व्रत का फल नही मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और कौन से काम नहीं करना चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल