1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. श्रीरामचरितमानस के अनुसार इन चीजों को कभी न समझे कमजोर, कर सकते है आपका नुकसान

श्रीरामचरितमानस के अनुसार इन चीजों को कभी न समझे कमजोर, कर सकते है आपका नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2015 06:07 pm IST,  Updated : Dec 27, 2015 06:10 pm IST

रामचरितमानस के अरण्यकांड में जब शूर्पणखा लक्ष्मण के द्वारा नाक, कान काटे जाने के बाद रावण के पास जाती है, तब वह रावण को बताती है कि किन चीजों को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए। जानिए इन चीजों के बारें में।

enemy
enemy

.शत्रु
आपका शत्रु आपसे चाहे जितना छोटा और चाहे वह धन के कारण छोटा क्यो न हो, लेकिन उसे कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए। ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। नहीं तो यही कमजोर दुश्मन आप पर भारी पड़ सकता है। ये आपको भारी नुकसान कर सकता है। जिसके कारण आपको बाद में पछतावा हो। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा सतर्क रहना चाहिए।

रोग
रोग यानी कि बीमारी। इसे कभी भी छोटा नहीं समझना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी ये छोटी-छोटी बीमारियां बड़े रूप ले लेती है। जिसके कारण आपको अपनी जान तक गवानी पड़ सकती है। आप इस बात से जानिए अगर आप सिंपल सी खांसी को ध्यान नहीं देते तो वह धीमें-धीमें टीबी का रूप ले लेती है। जो आपके मौत का कारण भी बन सकती है। इसलिए कोई भी छोटी से छोटी बीमारी हो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

अगली स्लाइड में जानिए कि कौन सी चीजों को कमजोर न समझें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल