1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इन राशि के लोग धारण करें मोती, मिलेगा बेहतरीन लाभ

इन राशि के लोग धारण करें मोती, मिलेगा बेहतरीन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 08, 2017 08:30 am IST,  Updated : Nov 08, 2017 08:30 am IST

रत्नों की जादुई और अद्भुत दुनिया का मनुष्य से बहुत पुराना संबंध है। ये रत्न हमारे शरीर के पंचतत्वों को संतुलित रखने में मदद करते हैं। साथ ही इन्हें धारण करने से संबंधित ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते हैं। जानिए किस राशि के लोगों को पहनना चाहिए मोती..

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
इस लग्न वालों का चन्द्रमा छठे घर का स्वामी होता है, जो कि अकारक है। अगर पहनेंगे तो आपको सर्दी, जुकाम, नजला तो होगा ही, आपके दोस्त भी दुश्मन बन जायेंगे। इसलिए रिस्क मत लीजिये। अन्यथा आपको मेंटल डिसऑर्डर का सामना भी करना पड़ सकता है।

मीन राशि
इस लग्न वालों का चन्द्रमा पांचवे घर का मालिक होता है। ये स्थान शुभ होता है। आपको मोती जरूर पहनना चाहिए। मोती पहनने से अगर आपके संतान नहीं है तो संतान हो जायेगी और अगर संतान है तो संतान की बेहतरी, उसकी उन्नति होगी और अगर आप स्टूडेंट हैं तो आपको मोती पहनने से सक्सेस मिलेगी। वहीं अगर आप एडल्ट हैं तो आपको भरपूर रोमांस मिलेगा, इसलिए मोती जरूर पहनें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल