1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इन राशि के लोग धारण करें मोती, मिलेगा बेहतरीन लाभ

इन राशि के लोग धारण करें मोती, मिलेगा बेहतरीन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 08, 2017 08:30 am IST,  Updated : Nov 08, 2017 08:30 am IST

रत्नों की जादुई और अद्भुत दुनिया का मनुष्य से बहुत पुराना संबंध है। ये रत्न हमारे शरीर के पंचतत्वों को संतुलित रखने में मदद करते हैं। साथ ही इन्हें धारण करने से संबंधित ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते हैं। जानिए किस राशि के लोगों को पहनना चाहिए मोती..

pearl- India TV Hindi
pearl

धर्म डेस्क: कुल नौ रत्न होते हैं- माणिक्य, मोती, मूंगा, पन्ना, पुखराज, हीरा, नीलम, गोमेद और लहसुनिया। इनका क्रमशः सूर्य, चन्द्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु ग्रहों से संबंध होता है। इन रत्नों की जादुई और अद्भुत दुनिया का मनुष्य से बहुत पुराना संबंध है। ये रत्न हमारे शरीर के पंचतत्वों को संतुलित रखने में मदद करते हैं। साथ ही इन्हें धारण करने से संबंधित ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते हैं। हम बताएंगे किन लोगों को मोती धारण करना चाहिए

मेष राशि

इस लग्न वालो का जन्मपत्रिका में चन्द्रमा चौथे घर का मालिक होता है। ये स्थान शुभ है। इसका संबंध माता, भूमि, भवन, वाहन और सुख से होता है। अतः मेष राशि वालों को मोती धारण करना चाहिए। मोती धारण करने से आपको इन विषयों के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। वैसे भी पाराशरी के अनुसार चौथे घर का चन्द्रमा विशेष मधुर संबंध रखता है क्योंकि ये घर माता का है।

वृष राशि
इस लग्न वालो का चन्द्रमा तीसरे घर का मालिक होता है, जो कि अकारक है। अगर जन्मपत्रिका में चन्द्रमा लग्न में न बैठा हो तो वृष राशि वालों को मोती नहीं पहनना चाहिए। मोती पहनने से भाई-बहनों से संबंध खराब हो जायेंगे और कुछ अपयश भी हो सकता है।

मिथुन राशि
इस लग्न वालो का चन्द्रमा सेकेण्ड हाऊस, यानी दूसरे घर का मालिक होता है, जो कि मारकेश है। अतः मिथुन राशि वालों को मोती नहीं पहनना चाहिए। अगर मोती पहनेंगे तो आपको डिप्रेशन, यानी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि
इस लग्न वालो का चन्द्रमा राशि का स्वामी है और लग्न का स्वामी है, शरीर का स्वामी है। अतः कर्क राशि वालों को मोती जरूर पहनना चाहिए। इससे आपका माइंड एंड बॉडी कॉर्डिनेशन बेहतर हो जायेगा। मन का शरीर के साथ ताल्लुक अच्छा रहेगा और आप चीज़ें बेहतर डायरेक्शन में ले जायेंगे। मोती आपके लिये बेहद शुभ होगा। यह आपको बेहतर सेहत देगा।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल