1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अगर बिजनेस में हो रहा है लगातार घाटा, तो घर में रखें ये चीज

अगर बिजनेस में हो रहा है लगातार घाटा, तो घर में रखें ये चीज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2017 08:20 am IST,  Updated : Nov 06, 2017 08:20 am IST

अगर आप भी बिजनेस में अपार लाभ पाना चाहते है, तो वास्तु के अनुसार इन चीजों को अपने घर पर रखें। इससे आपको लाभ मिलेगा और हर काम में सफलता प्राप्त होगी।

vastu tips- India TV Hindi
vastu tips

धर्म डेस्क: अगर आपके व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है और आपके बिजनेस की तरक्की कहीं अटक-सी गयी है। आपने हर संभव उपाय भी किए, लेकिन आप समझ नहीं आ रहा है कि यह घाटा क्यों हो रहा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि इसका सीधे कनेक्शन हमारे घर और ऑफिस में रखी हुई चीजों से होता है। जिसके कारण वास्तु दोष होता है। अगर आप भी बिजनेस में अपार लाभ पाना चाहते है, तो वास्तु के अनुसार इन चीजों को अपने घर पर रखें। इससे आपको लाभ मिलेगा और हर काम में सफलता प्राप्त होगी।  

  • अपने ऑफिस की उत्तर-पश्चिम दिशा में रंग-बिरंगी क्रिस्टल बॉल रख दें। इससे आपका व्यापार तेजी से बढ़ने लगेगा।
  • पैसों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिये और भी उपाय हैं। घर की तिजोरी में या आप जहां पर पैसे रखते हैं, वहां पर हल्दी की दो गांठ रखें। बरकत ही बरकत होगी। साथ ही अपनी तिजोरी में कुबेर यंत्र या श्री यंत्र रखना भी बेहद शुभ होता है।
  • घर में एक्वेरियम रखने से धन और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आपकी धन संबंधी परेशानियां जल्द ही छू मंतर हो जायेंगी।
  • परिवार में आय के स्त्रोत बढ़ाने के लिये घर की उत्तर दिशा में पक्षियों के लिये एक पानी से भरा हुआ कटोरा रखना चाहिए। पानी का पात्र अगर मिट्टी का हो तो और भी अच्छा है। इससे परिवार के सदस्यों के आय के स्त्रोत बढ़ते हैं

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल