1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: सूर्य करेगा विशाखा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों के लिए आज का दिन खास

सोमवार: सूर्य करेगा विशाखा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों के लिए आज का दिन खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2017 07:33 am IST,  Updated : Nov 06, 2017 08:08 am IST

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज रात 01 बजकर 40 मिनट पर सूर्य विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 19 नवम्बर की शाम 7 बजकर 40 मिनट तक विशाखा नक्षत्र में ही रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आरता दिन...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज रात 01 बजकर 40 मिनट पर सूर्य विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 19 नवम्बर की शाम 7 बजकर 40 मिनट तक विशाखा नक्षत्र में ही रहेंगे। विशाखा नक्षत्र के पहले तीन चरण तुला राशि में हैं और चौथा चरण वृश्चिक राशि में है। तो इस दौरान सूर्यदेव से अलग-अलग राशि और नक्षत्र वालों को क्या अलग-अलग फल प्राप्त होंगे, इसका किस पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग भी लग रहे है। जिसके कारण हर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास होगा।  आज यायीजयद योग सुबह 04:19 से शाम 07:56 तक रहेगा। वहीं अमृत सिद्धि योग शाम 07:56 से अगली सुबह 06:12 तक रहेगा। इस योग के दौरान गृह प्रवेश को छोड़कर बाकी सारे शुभ कार्य कर सकते हैं। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई जरुरी काम आज टाइम से पूरा हो जायेगा। आज किसी जरुरतमंद की मदद करने में संकोच न करें। सबकी दुवाओं से कोई सुखद परिणाम आएगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को काफी धनलाभ होगा,आप माला-माल हो जायेंगा। छात्रों को आज पढ़ाई में मन लगेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। बाहरी चीजों को खाने से बचें।

वृष राशि
आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाएं आयेंगी। अगर आप बेरोजगार है तो आज आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होगें। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें। रिश्तों में मधुरता बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। छात्र आज किसी इंटरव्यू में लौंग के पांच दाने लेकर जायें सफलता जरुर मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। पार्ट्नर से मन की बात कह सकते हैं। बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें मनोकामनाएं पूरी हो जायेंगी।  

मिथुन राशि
आज बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे। साथ ही उसे समझने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्ट्नर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के बच्चों को आज स्कूल में अच्छी परफॉरमेंस के लिए सम्मानित किया जायेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे।

कर्क राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव थॉट्स को आज दिमाग में न आने दें। धनलाभ की सम्भावनायें बन रही हैं साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को आज भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरुरत है। आज की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। नए विचारों को जांचने का बेहतरीन वक़्त है। जरुरतमंद को भोजन कराने से आपको फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल