1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: सूर्य करेगा विशाखा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों के लिए आज का दिन खास

सोमवार: सूर्य करेगा विशाखा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों के लिए आज का दिन खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2017 07:33 am IST,  Updated : Nov 06, 2017 08:08 am IST

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज रात 01 बजकर 40 मिनट पर सूर्य विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 19 नवम्बर की शाम 7 बजकर 40 मिनट तक विशाखा नक्षत्र में ही रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आरता दिन...

horoscope
horoscope

धनु राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा। स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे । जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा ।

मकर राशि
आज किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे। फिज़ूलखर्ची से बचें। इस राशि के जो लोग टीचर हैं आज उनका ट्रांसफर किसी ऐसी जगह हो सकता है। जहां से आपका कन्वेंस काफी अच्छा रहेगा । जो लोग विवाहित हैं आज उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा की आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। इस राशि की महिलायें किसी पार्टी में जा रही हैं तो अपनी ज्वैलरी के प्रति सतर्क रहें। छात्र आज घर से बाहर निकलते समय दही खाकर निकलें सफलता जरुर हासिल होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल