1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: सूर्य करेगा विशाखा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों के लिए आज का दिन खास

सोमवार: सूर्य करेगा विशाखा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों के लिए आज का दिन खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2017 07:33 am IST,  Updated : Nov 06, 2017 08:08 am IST

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज रात 01 बजकर 40 मिनट पर सूर्य विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 19 नवम्बर की शाम 7 बजकर 40 मिनट तक विशाखा नक्षत्र में ही रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आरता दिन...

horoscope
horoscope

सिंह राशि
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आत्म विश्वास का आनंद लें। आप इस बात का जरुर ध्यान ना रखें कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरुर मिलेगा। माता या माता के समान किसी स्त्री का आर्शीवाद आपके लिए अच्छा रहेगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी

कन्या राशि
आज का दिन शानदार रहेगा आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। लवमेट आज किसी अच्छी जगह घूमने के लिये जायेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल