1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. धनतेरस में करें ये उपाय, होगी लक्ष्मी प्रसन्न

धनतेरस में करें ये उपाय, होगी लक्ष्मी प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 26, 2015 11:11 pm IST,  Updated : Nov 09, 2015 06:21 am IST

नई दिल्ली: दीपावली का त्योहार देश में बड़े त्योहरों में से एक है। इस अवसर में मां लक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इस त्योहार की तैयारियों महिने पहले से शुरू हो

Diwali special: धनतेरस में करें...- India TV Hindi
Diwali special: धनतेरस में करें ये उपाय, होगी लक्ष्मी प्रसन्न

नई दिल्ली: दीपावली का त्योहार देश में बड़े त्योहरों में से एक है। इस अवसर में मां लक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इस त्योहार की तैयारियों महिने पहले से शुरू हो जाती है। इसके बारें में हिंदू  धर्म तके ग्रंथों में विस्तार से बताया गया है।

ये भी पढ़े- पति की दीर्घ आयु के लिए ऐसे करें करवा चौथ में पूजा, शुभ मुहूर्त

ऐश्वर्य और धन की देवी मानी जाने वाली लक्ष्मी जी का पर्व दीपावली पर इस बार दुर्लभ योग भी बन रहे है। यह योग सभी के लिए शुभ फल देने वाला है। यह त्योहार चार दिन पहले से शुरू हो जाता है। इसकी शुरूआत घनतेरस या धनत्रयोदशी से शुरू हो जाती है। इस दिन आप लक्ष्मी जी को प्रसन्न कर सकते है। इस बार धनतेरस 9 नवंबर को है।

अगर आप चाहते है कि आपके घर में माता लक्ष्मी, कुबेर की कृपा बनी रहें। इसके लिए आप माता की पूजा विधि-विधान से करते है। जिससे आपकी उन्नति रहें। धनतेरस का दिन धन्वन्तरि त्रयोदशी या धन्वन्तरि जयन्ती भी होती है। जो आयुर्वेद के देवता का जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

धनतेरस हिंदू त्योहारों में बहुत अधिक महत्व रखता है। इस दिन लोग नई चीजें अपने घर लातें है साथ ही इस दिन गणेश लक्ष्मी घर लाएं जाते है। इस दिन की मान्यता है कि इस दिन कोई किसी को उधार नही देता है। इसलिए सभी नई वस्तुएं लातें है।

ये भी पढें- दीपावली में खरीददारी का शुभ मुहूर्त 25 घंटे 26 मिनट तक

अगली स्लाइड में पढें क्या काम करना चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल