1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार: इन 8 राशियों के लिए आज का दिन होगा लकी, मिलेगा अपार धन

सोमवार: इन 8 राशियों के लिए आज का दिन होगा लकी, मिलेगा अपार धन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2017 08:03 am IST,  Updated : Jul 17, 2017 08:03 am IST

आज सावन का सोमवार होने के साथ-साथ धृति योग लग रहा है। इसके साथ ही आज गुरु पर चंद्रमा की नजर है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन खास होगा। वहीं कुछ राशियों के जातक अगर कही पैसा निवेश करेंगे तो उन्हें लाभ होने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है।

horoscope
horoscope

मकर राशि
आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। घर में किसी धार्मिक समारोह का आयोजन कर सकते हैं । इससे घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा । व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। सभी काम बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ेंगे। विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले स्टुडेंट्स को आज शुभ समाचार मिल सकता है।

टूर और ट्रैवलर्स के कारोबार से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। कारोबार बढ़ेगा, टूर पैकेज के नये अनुबंध होंगे। अगर आज आप किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी की राय जरूर लें । आज आप अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। आज किसी शुभ काम को शुरू करने से पहले ओह्म शब्द का जाप करें, धनलाभ जरूर होगा ।

कुंभ राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके किसी जरूरी काम में परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा । सभी के साथ मेल-जोल बना रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। साइंस के स्टुडेंट्स को केमेस्ट्री और फिजिक्स के सवाल परेशान कर सकते हैं। टीचर्स की हेल्प लेना ज़रूरी होगा।

आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। आज आप पर विरोधी हावी हो सकते हैं। उनसे सावधान रहें। दूरी बनाये रखें। बिजनेस में आज उम्मीद से कम लाभ होगा । संतान पक्ष की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। वाहन चलाते समय आज सतर्क रहें। रोड रूल जरूर फॉलो करें।

आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज भगवान शिव की पूजा करते समय चांदी का बना हुआ नाग-नागिन का जोड़ा पूजा स्थल पर रखें । सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मीन राशि
आज आप घर में सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखें। कीमती चीज़ें चोरी हो जाने या खोने का डर है। सावधानी बरतेंगे तो नुकसान से बच जायेंगे। आज परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। मित्र भी आपके पक्ष में रहेंगे। आपकी ज़रूरी कामकाज में मदद करेंगे। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में बढ़ौतरी होगी।

नौकरीपेशा उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। उनके विचारों को महत्व दें। आपको लाभ होगा। आज आपको रूका पैसा मिल सकता है। आज आप किसी बिजनेस में धन निवेश कर सकते हैं।

आज आपको अचानक कारोबार से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भविष्य में यात्रा का लाभ मिलेगा। आज सुबह आप शिवमंदिर में जल अभिषेक कर काले तिल अर्पित करें। मन में ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। आपकी मनोकामना पूरी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल