1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. दिसंबर माह का पहला रविवार, इन राशियों के लिए होगा शुभ

दिसंबर माह का पहला रविवार, इन राशियों के लिए होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2017 02:41 pm IST,  Updated : Dec 02, 2017 02:41 pm IST

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है, इसे 'अगहन' पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यायीजयद योग आज के दिन ये योग सुबह 09:21 से रात 09:17 तक रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि का राशिफल
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आज आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है। तिल के लड्डू बनाकर बांटे, घर में खुशियां बरकरार रहेगी।

वृश्चिक राशि का राशिफल
आज का दिन दोस्तों के साथ बितेगा। अपने बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें। फायदा होना तय है। बच्चों के करियर के लिए आप किसी से उधार ले सकते हैं। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी बरतें। आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई जरूरी केस का फैसला आपके पक्ष में होगा। गाय़त्री मंत्र का जाप करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल