1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. दिसंबर माह का पहला रविवार, इन राशियों के लिए होगा शुभ

दिसंबर माह का पहला रविवार, इन राशियों के लिए होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2017 02:41 pm IST,  Updated : Dec 02, 2017 02:41 pm IST

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है, इसे 'अगहन' पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यायीजयद योग आज के दिन ये योग सुबह 09:21 से रात 09:17 तक रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि का राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कई दिनों से रूके काम में सफलता मिलेगी। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से हानि हो सकती है, इसलिए धैर्य के साथ काम करें । स्टूडेंट्स का मन आज पढ़ाई लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए दिन शुभ है। आज आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का इस्तेमाल करें । सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। बिगड़े काम बनेंगे।

मीन राशि का राशिफल
आज का दिन बेहतरीन गुजरेगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जाएंगे। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज उधार के लेन-देन से बचें। व्यापार में अचानक धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगें। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। सुबह रोजाना पूजा-पाठ करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल