1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार का राशिफल: 2 शुभ योग, इन 8 राशियों के लिए होगा शुभ

मंगलवार का राशिफल: 2 शुभ योग, इन 8 राशियों के लिए होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2017 07:58 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 07:58 pm IST

आज सौम्य और सौभाग्य नाम के 2 शुभ योग लग रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिये खास रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी साथ ही कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आजपहले की कोशिशों का सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। साथ के लोग आज आपकी बात से सहमत होंगे।

आज पुराने दोस्तों से मिलने के योग बन रहा हैं। काम में आने वाली रुकावटें दूर हो जाएंगी। आज विरोधी आपसे दूरियां बना कर रखेंगें। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के छात्र आज शांत माहौल में पढ़ाई करें तो पढ़ाई में मन लगेगा। कुछ कठिन टॉपिक भी आज क्लीयर हो जायेगा।

कर्क राशि
आज का दिन ठीक रहने वाला है। व्यापारी वर्ग आज अपनी भावनाओं को काबू रखेंगे तो आप सामने वाले को अपनी बातों से सहमत कर लेंगे। इससे आपको अधिक फायदा होने वाला है। अगर आप पर न्यायिक मामला चल रहा है तो आपका तनाव बढ़ सकता है।

बिजनेसमैन आज किसी ऐसे काम को हांथ में लेंगे। जिसे कई दिनों से टालते आ रहे थे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज अचानक बिगड़ सकता है। बचाव के लिये डाक्टर की बताई दवा का प्रयोग करें, फायदा जरूर होगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलायें, कामयाबी जरुर हासिल होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल