1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: नौकरी और बिजनेस में ये राशि न करें जल्दबाजी, हो सकती है बड़ी हानि

गुरुवार: नौकरी और बिजनेस में ये राशि न करें जल्दबाजी, हो सकती है बड़ी हानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 13, 2017 06:54 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 06:54 pm IST

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और गुरुवार का दिन है। इसके साथ ही शनि से बारहवीं राशि में सूर्य, बुध और शुक्र है। जानिए कैसे रहेगा आपका दिन...

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

मिथुन राशि का राशिफल
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। करियर से जुड़ा कोई मामला आपको कई दिनों से परेशान कर रहा था आज उसका समाधान आपको मिल जायेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी साथ ही प्रमोशन भी मिल सकता है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को आज किसी जमीन से धन लाभ मिलने वाला है। आज कोई करीबी मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। सेहत आज अच्छी बनी रहेगी । आज आप लवमेट के साथ घूमने फिरने जाएंगे।

कर्क राशि का राशिफल
आज अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में चल रहे विवाद के कारण आज अपनों से कुछ कड़वा सुनने को मिल सकता है। मन की बातों को अपने मन में ही रखें। उन्हें जाहिर करने के लिए समय सही नहीं है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। ज्यादा भावुक होने से आप ही परेशान रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं। अधिकारी आपके कामकाज से खुश होंगे। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव दिखेगा। आज बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें, मानसिक तनाव दूर होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल