1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: नौकरी और बिजनेस में ये राशि न करें जल्दबाजी, हो सकती है बड़ी हानि

गुरुवार: नौकरी और बिजनेस में ये राशि न करें जल्दबाजी, हो सकती है बड़ी हानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 13, 2017 06:54 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 06:54 pm IST

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और गुरुवार का दिन है। इसके साथ ही शनि से बारहवीं राशि में सूर्य, बुध और शुक्र है। जानिए कैसे रहेगा आपका दिन...

Horoscope- India TV Hindi
Horoscope

धर्म डेस्क: आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और गुरुवार का दिन है। इसके साथ ही शनि से बारहवीं राशि में सूर्य, बुध और शुक्र है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आज का दिन मिथुन, कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए नुकसानदायक होगा। इसलिए कोई भी काम करने से पहले एक बार सोचे जरुर। जिससे कि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं अन्य राशि भी कोई भी काम सोच-समझ कर करें। बिजनेस, नौकरी आदि में थोड़ी हानि हो सकती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि का राशिफल

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप कोशिश करेंगे, तो अच्छी सफलता मिलेगी। आज सटीक तर्क से आप किसी को भी सहमत कर लेंगे। आज आप सहयोग और समझौता करने का पक्का इरादा करके ही घर से निकलें। इस राशि के छात्रों को आज नई सफलता मिलेगी। निश्चित ही आपको धनलाभ का अवसर प्राप्त होगा। आज स्नान के बाद अक्षत मिला जल सूर्य को अर्पित करें, मन शांत रहेगा।

वृष राशि का राशिफल
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आप अपना काम पूरा करने के लिए हर तरीका अपनाएंगे। पैसों के लिहाज से भी फायदा होगा। इस राशि के बेरोजगारों को आज कोई नौकरी भी मिल सकती है। परिवार में छोटे भाई की मदद से रूका हुआ काम पूरा होगा। दूसरों की जरूरतों का आज आपको एहसास होगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं साथ ही पदोन्नति का भी योग बन रहा है। संतान पक्ष से आज आपको खुशियां मिलेंगी। पूजा करते वक्त देसी घी का दीया जलायें सभी काम आसानी से पूरा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल