1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार का राशिफल: आज सूर्य कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, कुछ ऐसा बीतेगा आपका दिन

गुरुवार का राशिफल: आज सूर्य कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, कुछ ऐसा बीतेगा आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 16, 2017 07:05 am IST,  Updated : Nov 16, 2017 08:00 am IST

आज सूर्य की वृश्चिक संक्रान्ति भी है। दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर सूर्यदेव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर का विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज सूर्य की वृश्चिक संक्रान्ति भी है। दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर सूर्यदेव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव के इस गोचर का विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होगा। इसके साथ ही तुला राशि पर गुरु-चंद्रमा की जोड़ी रहेगी। जिसके कारण हर राशि के जातकों को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही आज गजकेसर, चर और अयुष्मान योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातको पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि का राशिफल

आज आपको अपने प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को आज कम्पनी से रिलेटेड किसी जरुरी मिटिंग में जाना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक है। कॉलेज में आज किसी काम को करने में आपको टीचर से पूरा सहयोग मिलेगा। आप काफी फिट महसूस करेंगे। लवमेट आज एक दूसरे को कोई अच्छा सा उपहार दें।

वृष राशि का राशिफल
आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप उल्लास और कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे आप उसका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहें आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। फैमिली के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। इस राशि के जो लोग टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है। कोई करीबी आपसे मदद मांग सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल