1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: आज ये 5 राशि के रहे संभलकर, खुल सकते है दिल के कई राज़

मंगलवार: आज ये 5 राशि के रहे संभलकर, खुल सकते है दिल के कई राज़

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 19, 2017 06:28 am IST,  Updated : Sep 19, 2017 06:31 am IST

आज पूर्वफाल्गुनी नक्षत्र के साथ-साथ स्थायीजयद योग लग रहा है। जिसके कारण 5 राशियों के लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा, नहीं तो कई ऐसे राज़ खुलेंगे जो कि आपके लिए खतरनाक साबित है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नये और सुखद अनुभव होंगे। आज आपको अपनी भावनाओं को पार्टनर के साथ बांटना अच्छा लगेगा। पार्टनर को कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बना सकते हैं। कोई तोहफा भी दे सकते हैं।

आज उधार दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि के छात्र आज किसी ख़ास सबजेक्ट पर अपने क्लासमेट के साथ या किसी लाइब्रेरी में जाकर रिसर्च करेंगे। आज वृद्ध आश्रम में चावल दान करें। आपको मानसिक सुख प्राप्त होगा।

कन्या राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है । अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी फ्रैंड से मिल कोई गिफ्ट आपको खुश कर देगा। कोई भी बड़ा फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। आर्थिक पक्ष में काफी सुधार देखने को मिलेगा।

आज किसी से वाद-विवाद होने पर खुद को शांत रखें और ठंडे दिमाग से वास्तविकता को समझें। आज आप उन कामों पर ध्यान दें, जो बहुत ही आवश्यक हों। कामकाज में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि के जो लोग पेंट का व्यापार कर रहें है उन्हें अधिक फायदा मिलने वाला है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल