1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: आज ये 5 राशि के रहे संभलकर, खुल सकते है दिल के कई राज़

मंगलवार: आज ये 5 राशि के रहे संभलकर, खुल सकते है दिल के कई राज़

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 19, 2017 06:28 am IST,  Updated : Sep 19, 2017 06:31 am IST

आज पूर्वफाल्गुनी नक्षत्र के साथ-साथ स्थायीजयद योग लग रहा है। जिसके कारण 5 राशियों के लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा, नहीं तो कई ऐसे राज़ खुलेंगे जो कि आपके लिए खतरनाक साबित है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज मंगलवार होने के साथ-साथ पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग रहा है। जो कि पूरे दिन और रात 11 बजे तक रहेगा। इसके आज स्थायीजयद योग बन रहा है। जो कि सुबह 5 बजकर 48 मिनट से 11 बजकर 53 तक रहेगा। जिसके कारण आज हर राशि के जातकों के दिन मिला-जुला रहेगा।

मेष, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों पर थोड़ा इसका प्रभाव ज्यादा होगा। जिसके कारण ये नौकरी, बिजनेस आदि में थोड़ा संभल कर रहे। नहीं तो आप अपनी सफलताओं के बारें में सब कुछ दूसरों को बता सकते है। जोकि आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इनके अलावा वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु, और कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

आज पितृ विसर्जन है। आज अज्ञात तिथियों वालों का श्राद्ध किया जायेगा, यानी जिन लोगों को अपने पितरों की तिथि ज्ञात ना हो, वे आज के दिन अपने पितरों का श्राद्ध कर सकते हैं। वैसे तो अमावस्या के दिन यह श्राद्ध किया जाता है, लेकिन कल के दिन अमावस्या दिन के 11 बजे तक ही है। इसलिए अज्ञात तिथियों वालों का श्राद्ध आज के ही दिन किया जायेगा। गरूड़ पुराण के अनुसार कुछ विशेष नक्षत्रों में श्राद्ध करके भी पितरों को तृप्ति कर सकते हैं और विशेष प्रसाद की प्राप्ति की जा सकती है।

मेष राशि

आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। पूरा दिन हंसी-मजाक में बीतेगा। किसी नये काम में बड़े भाई की मदद मिलेगी। पारिवारिक समझौते में सभी की सहमति रहेगी। आज की हुई मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा।

इस राशि के छात्र आज कोई ऐसा स्टेप भी ले सकते हैं जिससे करियर में कुछ अच्छा होगा। धीमी चल रही पढ़ाई को आज एक अच्छी रफ्तार मिलेगी। करियर में सफलता की सम्भावना बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। किसी अच्छी ख़बर को पाकर घर में खुशी का माहौल बन जायेगा। आपका स्वास्थ्य आज बहुत ही अच्छा रहेगा।

वृष राशि
आज किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। हो सकता है आप परिवार के साथ यात्रा पर जायें, यात्रा आनंदमय बनेगी। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें लाभ जरुर मिलेगा।

महिलायें आज पसंद की खरीदारी कर खुश होंगी। कोई ऐसी चीज़ पसंद आ सकती है, जिसकी बहुत दिनों से तलाश थी। आज जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। इस राशि के फाइन आर्ट्स के छात्रों को आज उन्हें कोई अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल