1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार का राशिफल: सूर्य कर रहा है इस नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शनिवार का राशिफल: सूर्य कर रहा है इस नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 01, 2017 08:12 pm IST,  Updated : Dec 01, 2017 08:12 pm IST

आज दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक रहेगा और इसके बाद दोपहर 01:58 पर फिर से शुरू होकर कल सुबह 09:21 तक यह योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 58 मिनट पर सूर्यदेव ज्येष्ठा नक्षत्र में जायेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि का राशिफल
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। रूका हुआ सभी काम बहुत ही अच्छी तरह और आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने से सहयोग प्राप्त होगा साथ ही चल रही परेशानियां भी आज खत्म हो जाएंगी। विरोधी पक्ष आज आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। लवमेट आज पार्टनर की पसंद की चीज बनाकर खिलायें, अनबन की सम्भावनायें खत्म हो जायेंगी।

मकर राशि का राशिफल
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में या किसी से मिलने जाना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज वो पुरानी तारीखें और लेन-देन को एक बार देखलें। आज अचानक कहीं से धनलाभ हो सकता है। आप परिवार संग किसी पिकनिक का प्लान हैं तो आज के सुहाने मौसम का भरपूर आनंद उठायें। ऑफिस में सभी आज आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। बॉस से खुश होकर कोई जरुरी चीज आपको गिफ्ट भी दे सकते हैं।

अलगी स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल