1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साल का आखिरी मंगलवार, इन राशियों की किस्मत के खुल जाएंगे आज दरवाजे

साल का आखिरी मंगलवार, इन राशियों की किस्मत के खुल जाएंगे आज दरवाजे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 25, 2017 02:56 pm IST,  Updated : Dec 25, 2017 02:56 pm IST

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज दुर्गाष्टमी व्रत है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से साल का आखिरी मंगलवार आपका कैसा बीतेगा।

Horoscope- India TV Hindi
Horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज दुर्गाष्टमी व्रत है। आज से पौष मास के गुप्त नवरात्र शुरू हो गए हैं और 2 जनवरी को पूर्णिमा के दिन ये नवरात्र समाप्त होंगे। साल भर में चार बार नवरात्र मनायी जाती हैं। आज कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के आसार दिख रहे हैं। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेग आपका दिन।

मेष राशि

आज आपको  अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया जायेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की कोशिशों में भी सफल रहेंगे, कारोबार में तरक्की होगी। आज आप सुरक्षित निवेश की दिशा में भी कदम बढ़ायेंगे। आज रूका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।  

वृष राशि
आज बिजनेस के नए मौके मिलने की संभावना है। आज आप परिवार से जुड़े किसी मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बुज़ुर्गों की सलाह से आगे बढ़ें। सफलता अवश्य मिलेगी। आज स्टूडेंट्स अपने करियर की दिशा में आगे बढ़ेंगे। किसी करीबी के साथ अगर कोई खटपट चल रही है तो संबंध को फिर से सुधारने के लिए आज का दिन अच्छा है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल