1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: बन रहा है मृत्यु योग, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

मंगलवार: बन रहा है मृत्यु योग, इन राशियों के लिए होगा अशुभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2017 07:40 am IST,  Updated : Oct 03, 2017 08:03 am IST

सूर्योदय के साथ ही शतभिषा नक्षत्र बन रहा है। जिसके कारण मृत्यु योग नाम का अशुभ योग बन रहा है। जिसके कारण हर राशि के जातकों की लाइफ में आज अलग-अलग असर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope
horoscope

धनु राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में आज सभी के साथ नम्र व्यवहार करने से ताल-मेल बना रहेगा । अचानक नए स्रोतों से हुआ धनलाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा । शाम तक किसी समारोह में जायेंगें। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। लवमेट के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा।

इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकती है। इसलिये हो सके तो आज धूप से बचने की कोशिश करें राहत मिलेगी।

मकर राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। परीवारिक मामलों को लेकर आपको काफी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में लेट पहुंचने से कोई बड़ी डील हांथ से निकल सकती है । इससे बचने के लिये आज अपने काम पर ध्यान दें। इस राशि के विवाहित आज सतर्क रहें।

जीवनसाथी की तरफ से किसी वादे की मांग हो सकती है। जिसे लागू करने से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आपकी किसी बात को लेकर बड़े भाई से अनबन हो सकती है। आप अपना काम निकलवाने के लिये लोगों से मीठी भाषा का प्रयोग करें। आज अपनी फेवरेट पेन अपने साथ रखें, सफलतायें हासिल होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल