1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार का राशिफल: बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

सोमवार का राशिफल: बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2017 03:07 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 10:22 am IST

आज से पौष मास के कृष्ण पक्ष की शुरुआत है। आज प्रथमा तिथि के साथ सोमवार का दिन है और सोम का अर्थ होता है चन्द्रमा। इसके साथ ही आज सर्वार्थसिद्ध योग बन रहा है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि का राशिफल
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज बाहर का मौसम अच्छा होने के कारण आपका पूरा समय बाहर ही बितेगा। बिजनेस में  बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई में काफी मेहनत करने की जरूरत है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा से शुभ फल मिलेगा| प्राइवेट जॉब करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आपका आर्थिक फक्ष मजबूत रहेगा। चन्दन का तिलक लगाकर घर से निकलें। मन को शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि का राशिफल
आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ लॉग ड्राइव पर जा सकते है। आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ का योग है। आप नई जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज खरीद सकते हैं। इससे आपको भविष्य में फायदा होगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने में आपको पिछली कंपनी का अनुभव काम आएगा। सुबह सूर्य के सामने 11 बार ऊं का उच्चारण करें। स्वास्थ्य लाभ के लिए अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल