1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार: छुट्टी के दिन है शुभ योग, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ

रविवार: छुट्टी के दिन है शुभ योग, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2017 01:16 pm IST,  Updated : Apr 08, 2017 01:28 pm IST

रविवार होने के साथ-साथ आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के साथ वृद्धि योग है। सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक का समय विशेष लाभकारी है। इसलिए कुछ राशि जातकों को फायदा हो सकता है और कुछ राशियों को नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। जानिए आपका दिन कैसा बीतेगा...

मीन
मीन

मीन राशि
इस राशि के जातकों को आज के दिन आपको जो खाली समय मिलने वाला है, उसका आज भरपूर लाभ लें और अपने परिवार के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताये। प्रॉपर्टी डीलिंग कच्ची धातु, ऑटोमोबाइल आदि क्षेत्रों से जुड़ा बिज़नेस करने वालों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। दूर स्थान अथवा विदेश में नौकरी करने वाले जातकों को उन्नति के मौक़े मिलेंगे।

आज आपके फैसले सार्थक और विश्वसनीय रहेंगे। आप कार्यस्थल पर अपनी योग्यता साबित करने में सक्षम रहेंगें। सहकर्मी सहायक होंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है। आपको ज़बरदस्त धन लाभ होने की संभावना रहेगी। छात्रों की शिक्षा के लिए आज का दिन उन्नतिकारक रहेगा। घरेलू जीवन के लिए आज काफी अच्छा रहने की सम्भावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल