1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: इन 6 राशियों के लिए बुरा साबित होगा ये अशुभ नक्षत्र

शनिवार: इन 6 राशियों के लिए बुरा साबित होगा ये अशुभ नक्षत्र

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 22, 2017 07:31 am IST,  Updated : Jul 22, 2017 07:33 am IST

आज महाशिवरात्रि होने के साथ-साथ आर्द्रा नक्षत्र लगा हुआ है। जिसके कारण राहु की नजर हर राशि के ऊपर है। राहु ते इस नक्षत्र के कारण धनहानि, प्रापर्टी को लेकर, सेहत संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी अच्छे काम की शुरुआत न करें

horoscopr
Image Source : PTIhoroscopr

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। पारिवारिक कार्यों में आज सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा जिससे कार्य आसानी से पूरा हो जायेगा । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है । विवाह संबंधी योग्य और अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

अगर आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद ज़रूर लें। आपको नये काम आगे चलकर फायदा होगा । ऑफिस में आज स्थिति अनुकूल रहेगी । आपके परफॉरमेंस से आपके अधिकारी खुश रहेंगे।

टूर एंजेसियों से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिये दिन अच्छा है। विदेशी काम के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य आज फिट रखने के लिए ताजे फलों का सेवन करें फायदा होगा । लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है ।

वृश्चिक राशि

आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपका नज़रिया सकारात्मक रहेगा। आज आप अपने विवेक से जो निर्णय लेगें, उसमें जरुर सफलता मिलेगी। आज आप पहले से ज्यादा स्वस्थ महसूस करेगें। आपको आज पैसों के लेन देन से बचने की जरुरत है। सोच-समझकर ही उधार दें या लें।

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। किसी योजना को क्रियान्वित करने के लिये आपको राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। बिज़नेस में आज आपको नये लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। इस मुलाक़ात का आपको कारोबार में आगे लाभ होगा।

आज परिवार के छोटे बच्चों के साथ अलग से कुछ समय बितायें। उनकी ज़रूरतों को पूरा करें। आप सुकून और राहत महसूस करेंगे। कामों में आसानी पैदा होगी। आज के दिन धातु का एक सिक्का दान करने से सुख शांति में वृद्धि होगी

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल