1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु शास्त्र: मिट्टी से बनी चीजों को ईशान कोण पर रखने से दूर होगा वास्तु दोष, साथ ही मिलेंगे ये फायदे

वास्तु शास्त्र: मिट्टी से बनी चीजों को ईशान कोण पर रखने से दूर होगा वास्तु दोष, साथ ही मिलेंगे ये फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2020 06:19 am IST,  Updated : Apr 24, 2020 10:02 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से इस दिशा से संबंधित वास्तु दोष दूर होने के साथ कई लाभ मिलते हैं।

वास्टु टिप्स- India TV Hindi
वास्टु टिप्स Image Source : TWITTER

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से आपको क्या फायदे होंगे। आपको बता दूं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा, यानी घर के नॉर्थ-ईस्ट कॉर्नर में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से इस दिशा से संबंधित वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सबकी स्थिति अच्छी होती है।

उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। इससे घर के सदस्यों के काम में किसी तरह की रूकावट पैदा नहीं होती है। साथ ही व्यक्ति तरक्की की राह पर अग्रसर रहता है। 

आपको ये भी बता दूं कि इसका सबसे ज्यादा लाभ घर के सबसे छोटे बेटे को मिलता है। साथ ही सेहत के मामले में हमारे हाथों को इसका फायदा मिलता है। इससे हाथ मजबूत बने रहते हैं, लिहाजा आप हाथ से मेहनत वाले कार्य अच्छे से पूरे कर सकते हैं।

वास्तु टिप्स: जानिए मिट्टी से बनी चीजों को किस दिशा पर रखना होता है शुभ

वास्तु टिप्स: उत्तर दिशा में पानी से भरा हुआ घड़ा रखने से मिलता है विशेष लाभ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल