1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: घर में नोंकझोंक से बचने के लिए बेडरूम में रखें नमक, होगा फायदा

वास्तु टिप्स: घर में नोंकझोंक से बचने के लिए बेडरूम में रखें नमक, होगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2020 08:56 am IST,  Updated : Apr 05, 2020 09:27 am IST

शयनकक्ष के एक कोने में सेंधा नमक या खड़े नमक का एक टुकड़ा लेकर रख दें और इस टुकड़े को पूरे एक महीने तक उसी कोने में रहने दें |

vastu tips in hindi- India TV Hindi
बेडरूम में नमक को रखने से पति-पत्नी के बीच नहीं होती है लड़ाई

वास्तु शास्त्र में कल हमने बात की थी घर में पैसों की प्राप्ति और बरकत के बारे में और आज हम बात करेंगे गृह क्लेश से बचने हेतु उपाय के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में छोटी-मोटी नोंक-झोंक से बचने के लिये, पति-पत्नी के बीच होने वाली अनबन को दूर करने के लिये नमक बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है | 

शयनकक्ष के एक कोने में सेंधा नमक या खड़े नमक का एक टुकड़ा लेकर रख दें और इस टुकड़े को पूरे एक महीने तक उसी कोने में रहने दें | एक महीने के बाद पुराने नमक के टुकड़े को हटाकर नया टुकड़ा रख दें |

ऐसा करने से एक तो घर में शांति बनी रहेगी और छोटी-मोटी तकरार कम होगी, वहीं दूसरी तरफ मानसिक अशांति खत्म होगी | साथ ही नकारात्मकता भी दूर होगी | रोगों से मुक्ति दिलाने में नमक कैसे आपके लिये कारगर है, इसके बारे में हम कल बात करेंगे |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल