1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. घर में लाना चाहते है गुडलक, तो ऐसे करें गणपति का श्रृंगार

घर में लाना चाहते है गुडलक, तो ऐसे करें गणपति का श्रृंगार

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 04, 2017 08:37 am IST,  Updated : Oct 04, 2017 08:38 am IST

कुछ खास चीज़ों से गणेश जी की मूर्ति को सजाने पर विशेष फल मिलते हैं, आपकी इच्छा पूरी होती हैं। वे चीज़ें बहुत ही लाभदायक मानी जाती हैं। जानिए वास्तु के अनुसार किन चीजों केसकरें गणपति का श्रृंगार...

lord ganesha- India TV Hindi
lord ganesha

धर्म डेस्क: कुछ खास चीज़ों से गणेश जी की मूर्ति को सजाने पर विशेष फल मिलते हैं, आपकी इच्छा पूरी होती हैं। वे चीज़ें बहुत ही लाभदायक मानी जाती हैं। सबसे पहले बात करते हैं आम के पत्तों की। गणेश जी की मूर्ति के आस-पास आम के पत्ते रखने से आय के साधनों में कभी कमी नहीं आती। घर में हमेशा धन-धान्य बना रहता है। वास्तु शास्त्र में इसके बारें में विस्तार से बाताय गया है।

वहीं श्री गणेश की मूर्ति को हर रोज़ सफेद फूलों से सजाने पर बिजनेस में तरक्की होती है, नए अवसर प्राप्त होते हैं। नीम के पत्तों से सजाने पर घर में निगेटिविटि नष्ट होती है और सदस्यों में आपसी प्यार और विश्वास बढ़ता है।

घर का गुड लक बनाए रखने के लिये गणेश जी की मूर्ति को हल्दी से सजाना चाहिए या मूर्ति के पास हल्दी रखनी चाहिए। आप पीले रंग के वस्त्रों से भी मूर्ति को सजाकर उचित फल पा सकते हैं। गाय के गोबर से लिपी जगह पर गणेश मूर्ति रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

इसके अलावा क्रिस्टल से बनी गणेश मूर्ति घर में रखने से वास्तुदोष खत्म होते हैं। गणेश जी के साथ-साथ लक्ष्मी जी की क्रिस्टल से बनी मूर्ति रखने से धन और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आपने ये तो जान लिया कि गणेश जी की मूर्ति को किस चीज़ से सजाएं या उन्हें क्या चढ़ाएं, लेकिन ये जानना भी जरूरी है कि कौन-सी चीज़ न चढ़ाएं। श्री गणेश को कभी भी तुलसी दल नहीं चढ़ाना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल