1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साधारण से दिखने वाला नमक है बहुत ही चमत्कारी, ये उपाय करने से बन जाएंगे करोड़पति

साधारण से दिखने वाला नमक है बहुत ही चमत्कारी, ये उपाय करने से बन जाएंगे करोड़पति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 03, 2018 07:36 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 11:43 pm IST

चुटकी भर नमक से बहुत-सी समस्याओं का हल आसानी से निकल सकता है। जानइए नमक से ऐसे कौन से उपाय करें। जिससे कि आपको धनलाभ के साथ-साथ सुख-समृद्दि मिले।

salt- India TV Hindi
salt

धर्म डेस्क: हमारे रसोईघर में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है, लेकिन नमक सिर्फ खाने में ही काम नहीं आता बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक का संबंध पूरे घर की सुख-समृद्धि से जुड़ा हुआ है। चुटकी भर नमक से बहुत-सी समस्याओं का हल आसानी से निकल सकता है। जानइए नमक से ऐसे कौन से उपाय करें। जिससे कि आपको धनलाभ के साथ-साथ सुख-समृद्दि मिले।

घर से दरिद्रता हटाने के लिए

प्रतिदिन सुबह के समय पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा-सा साबूत खड़ा नमक, यानि समुद्री नमक मिलाना चाहिए। इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और परिवार के माहौल में शांति बनी रहती है।

बरकत के लिए
एक कांच के पात्र में या कटोरी में थोड़ा-सा मोटा नमक लें और उस कटोरी में नमक के साथ चार-पांच लौंग भी रखें। अब उस कटोरी को घर के किसी भी कोने में रख दें। इस उपाय को करने से धन की आवक शुरू होगी और घर की चीज़ों में बरकत भी बनी रहेगी। इस तरह कांच की कटोरी में नमक रखने से जहां एक तरफ घर में धन की कमी दूर होगी तो दूसरी तरफ घर में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके अलावा यदि घर में बाथरूम संबंधी कोई वास्तु दोष है तो कटोरी में क्रिस्टल, यानी नमक लेकर बाथरूम में ही किसी ऐसी जगह पर रख दें जहां पर किसी के हाथ उस पर न पड़े और कुछ-कुछ दिनों में कटोरी में से नमक को बदल दें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल