1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भूलकर भी दुकान का इस दिशा में न बनवाएं प्रवेश द्वार, होगी हानि ही हानि

भूलकर भी दुकान का इस दिशा में न बनवाएं प्रवेश द्वार, होगी हानि ही हानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2018 07:34 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 07:34 pm IST

बाजार में अलग-अलग चीज़ों की अलग-अलग दुकान देखने को मिलती है। सब दुकानों की अपनी एक अलग पहचान होती है, लेकिन इन दुकानों पर एक ही तरह का वास्तु नियम लागू होता है। जानिए ऐसे ही दुकान के वास्तु संबंधी कुछ बातों के बारें में...

vastu tips
vastu tips

इस दिशा में बैठना होगा शुभ
जब आप अपनी दुकान खोलने के लिए जाएं तो सबसे पहले अपने जूते चप्पल मुख्य द्वार से बाहर थोड़ा साइड में उतार दें और दुकान के अंदर प्रवेश करते समय फर्श को छूते हुए सबसे पहले दुकान में अपना दायां पैर रखें। इससे दुकान में बढ़ोतरी होती है और आपका मन भी प्रसन्न रहता है। इसके अलावा दुकानदार के बैठने की दिशा से भी बिजनेस पर प्रभाव पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार दुकानदार को उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके बैठना चाहिये। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। इसलिए अगर आप इस दिशा में मुंह करके बैठते हैं तो आपके ऊपर कुबेर देवता की कृपा बनी रहेगी और आपको धन की कभी कमी नहीं होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल