1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं शौचालय, फंस सकते हैं आप बड़ी मुसीबतों में

भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं शौचालय, फंस सकते हैं आप बड़ी मुसीबतों में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2018 09:06 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 09:06 pm IST

कई बार ऐसा होता है कि टॉयलेट बनाते समय वास्तु को भूल जाते है। जिसके कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिस तरह आपके घर का वास्तु होता है उसी तरह टायलेट का भी वास्तु शास्त्र होता है कि किस दिशा में बनवाना होगा सही।  जानिए घर की किस दिशा में टॉयवेट बनवाने से क्या होगा।

vastu tips about toilet direction in hindi
vastu tips about toilet direction in hindi

दक्षिण दिशा
अगर आपके घर की दक्षिण दिशा में शौचालय की संभावना है तो इसे दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम के बीच शिफ्ट करने की कोशिश करें। ठीक दक्षिण दिशा में शौचालय का निर्माण कराने से यश और कीर्ति की हानि होती है। मझली बेटी को अपयश का सामना करना पड़ता है। जीवन की ऊष्मा गुम हो जाती है और आपकी आंखें लगातार परेशान करती रहती हैं। आंखों में कोई न कोई विकार बना ही रहता है और हर सुबह 9 से 11 बजे के बीच मुसीबत भरे संदेश आते हैं। हर साल गर्मी के मौसम में सरकारी विभागों से नोटिस मिलती हैं और व्यर्थ की प्रताड़ना झेलनी पड़ती हैं। अगर किसी मजबूरी के चलते दक्षिण दिशा में आपका टॉयलेट है तो उसके प्रभावों को कम करने के लिये टॉयलेट के दरवाजे पर तांबे की पत्ती जड़वाने से कुछ राहत मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल