आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें पानी की टंकी के बारे में। होटल हो या घर, पानी के लिये अलग-अलग व बहुत सी जगहों पर व्यवस्था करनी पड़ती है | अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से जगह का चुनाव किया जाता है |
Related Stories
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर जमीन के अंदर पानी की व्यवस्था करवाना चाहते हैं, यानि कि बोर करवाना या जैट लगवाना चाहते हैं तो इसके लिये ईशान कोण का चुनाव करना ठीक रहता है और ध्यान रखे कि ईशान कोण हमेशा साफ-सुथरा रहे | सेप्टिक टैंक के लिये वायव्य या पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए | क्योंकि पश्चिम दिशा वरूण देव, यानि जल के देवता की दिशा है, तो इस दिशा में टैंक बनवाने से आप पानी से संबंधित परेशानियों से दूर रहेंगे | इसके अलावा छत के ऊपर पक्की सीमेंट की टंकी बनाने के लिये नैऋत्य कोण सबसे अच्छा रहता है | कन्या राशि छत पर टंकी के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा चुनें और ऊं शं शंकराय भवोदभवाय शं ऊं नम: जपें।