1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: होटल की पार्किंग और गार्ड रूम बनाए इस दिशा पर, बिजनेस नें होगी लगातार बढ़ोत्तरी

Vastu Tips: होटल की पार्किंग और गार्ड रूम बनाए इस दिशा पर, बिजनेस नें होगी लगातार बढ़ोत्तरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 03, 2020 06:15 am IST,  Updated : Feb 03, 2020 07:29 am IST

वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानें होटल में सुरक्षा गार्ड के कमरे और पार्किंग की दिशा के बारे में।

vastu tips hotel- India TV Hindi
vastu tips hotel

वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानें होटल में सुरक्षा गार्ड के कमरे और पार्किंग की दिशा के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि उत्तरी दिशा में सुरक्षा गार्ड का कमरा बनवाना चाहते हैं तो उसका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए, पूर्व दिशा में बनावाना चाहते हैं तो दरवाजा उत्तर मुखी होना चाहिए, दक्षिण दिशा में बनवाना है तो पूर्व दिशा की तरफ मुख करके कमरे का निर्माण करवाना ठीक रहता है।

इसके साथ ही पार्किंग के लिये वायव्य कोण, यानि की उत्तर-पश्चिम दिशा या फिर पूर्व व उत्तर दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है. वास्तु शास्त्र में होटल के बाहर पेड़-पौधे लगाने के लिये भी सही दिशा के बारे में बताया गया है। भारी व बड़े पेड़-पौधे लगाने के लिये दक्षिण दिशा, पश्चिम दिशा या फिर नैऋत्य कोण का चुनाव करना चाहिए, जबकि छोटे पौधों व गमलों के लिये उत्तर, पूर्व या ईशान कोण का चुनाव करना ठीक रहता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल