1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर के कोने में फिटकरी रखने से आती है सुख शांति

Vastu Tips: घर के कोने में फिटकरी रखने से आती है सुख शांति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 31, 2020 06:17 am IST,  Updated : Jan 31, 2020 09:10 am IST

घरेलू उपचार में और नाई की दुकान पर फिटकरी का उपयोग होते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन इसके वास्तु उपाय के बारे में आपने नहीं सुना होगा।

vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे फिटकरी के बारे में। घरेलू उपचार में और नाई की दुकान पर फिटकरी का उपयोग होते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन इसके वास्तु उपाय के बारे में आपने नहीं सुना होगा। घर में ऐसी कई चीजें होती हैं जो घरेलू उपाय के साथ-साथ वास्तु उपाय के लिये भी उपयोग में लाई जा सकती हैं।

अगर आपके घर या ऑफिस में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो उसे दूर करने को लिए आज ही 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे घर या ऑफिस के हर कमरे या कोने में रख दें। इससे विभिन्न वास्तु दोषों से होने वाली परेशानियों में कमी आयेगी और सुख-शांति के साथ धन-संपदा में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा अगर सोने से पहले काले कपड़े में फिटकरी बांधकर सिरहाने पर तकिये के नीचे रखें तो बुरे सपने नहीं आते और अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है। ऐसे ही दुकान या ऑफिस में बरकत के लिये और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिये भी आप इस उपाय का प्रयोग कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल