1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: होटल बनवाने के लिए करें आयताकार भूमि का चुनाव

Vastu Tips: होटल बनवाने के लिए करें आयताकार भूमि का चुनाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2020 06:11 am IST,  Updated : Feb 01, 2020 09:10 am IST

होटल या रेस्टोरेंट का निर्माण करते वक्त वास्तु के अनुसार कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे होटल या रेस्टोरेंट के बारे में। आज के टाइम में बड़े-बड़े शहरों में सड़कों के किनारे बेशुमार होटलों की लाइन लगी पड़ी है। कहीं तीन सितारा है तो कहीं पांच सितारा। यहां तक कि छोटे शहर और गांव भी अब इनकी भीड़ से अछूते नहीं है। लेकिन इनका निर्माण करते वक्त वास्तु के अनुसार कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

अगर आप ध्यान नहीं रखते हैं तो आपकी पूरी मेहनत पर पानी भी फिर सकता है, आपको बिजनेस में नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसलिए सबसे पहले हम आपको होटल के लिए सही आकार में भूमि के चुनाव के बारे में बता रहे हैं। किसी भी निर्माण के लिए सबसे पहले भूमि का ही चुनाव किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार होटल निर्माण के लिए आयताकार या फिर वर्ग के आकार की भूमि का चुनाव करना सबसे अच्छा रहता है। होटल का निर्माण इस तरह से किया जाना चाहिए कि होटल की ऊंचाई उत्तर-पूर्व दिशा से दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ थोड़ी अधिक होनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल