1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: दुर्भाग्य का कारण बन सकती है दीवार में लगी घड़ी, घर पर लगाने से पहले जरूर जान लें ये बातें

Vastu Tips: दुर्भाग्य का कारण बन सकती है दीवार में लगी घड़ी, घर पर लगाने से पहले जरूर जान लें ये बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2020 07:37 am IST,  Updated : Sep 23, 2020 07:37 am IST

  हम घर में घड़ी लगाते समय दिशा सहति कई चीजों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते है। जिसके कारण आपकी लाइफ पर इसका बुरा असर पड़ता है। गलत दिशा में घड़ी लगाने से आपको आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी। जानिए दीवार में घड़ी लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान। 

Vastu Tips: दुर्भाग्य का कारण बन सकती है दीवार में लगी घड़ी, घर पर लगाने से पहले जरूर जान लें ये बात- India TV Hindi
Vastu Tips: दुर्भाग्य का कारण बन सकती है दीवार में लगी घड़ी, घर पर लगाने से पहले जरूर जान लें ये बातें Image Source : INSTAGRAM/MY_WALL_CLOCK

उठना हो या सोना हो, खाना हो या नहाना हो, कहीं जाना हो या कहीं से आना हो या फिर किसी से मिलना हो, अपना हर काम हम समय के अनुसार या समय देखकर ही करते हैं और समय देखने के लिए घर हो या ऑफिस, एक घड़ी की आवश्यकता तो होती है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि घर पर लगी हुई घड़ी वास्तु दोष का कारण बन सकती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए वास्तु के अनुसार घर पर घड़ी लगाना कैसे हो सकता है शुभ। 

घड़ी लगाने की सही दिशा

वास्तु के अनुसार घड़ी को घर या ऑफिस की पूर्वी, पश्चिमी या उत्तरी दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए क्योंकि ये दिशाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती हैं और इन दिशाओं में घड़ी लगाने से हमारा समय अच्छा बना रहता है। साथ ही सारे काम भी बिना किसी अड़चन के अच्छे से हो जाते हैं इसलिए घड़ी लगाते समय इन दिशाओं में से किसी एक का चुनाव करना ठीक रहता है।

Vastu Tips: नए घर में प्रवेश करते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

इस दिशा में न लगाए घड़ी

 जिस प्रकार सही दिशा में घड़ी लगाने से अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं उसी प्रकार घर या ऑफिस में अगर गलत दिशा में घड़ी लगी हो तो यह आपके लिए नकारात्मक परिणाम ला सकती है। इसलिए सही दिशा का चुनाव करना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस की दक्षिणी दिशा की दीवार पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है और हिन्दू शास्त्रों में यम को मृत्यु का देवता माना गया है।  इस दिशा में घड़ी लगाने से बिजनेस के मार्ग में बाधाएं आनी शुरू हो जाती हैं और विकास की गाडी बीच में ही अटक के खड़ी हो जाती है। साथ ही घर के लोगों पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। घर की दक्षिण दिशा के अलावा घर के मुख्य दरवाजें के ऊपर भी घड़ी न लगाएं।

Vastu Tips: घर में आने वाली हर मुसीबत का संकेत देती हैं तुलसी, लगाने से पहले जरूर जान लें ये बातें

दीवार पर लगाएं इस तरह की घड़ी

घर की दीवार पर पेंडुलम वाली घड़ी लगाने से लाभ होता है। दीवार पर पेंडुलम वाली घड़ी लगाने से समय अच्छा बना रहता है और जीवन से तकलीफें दूर होती हैं। पेंडुलम वाली घड़ी को घर के ड्राइंग रूम में लगाना चाहिए। इसके साथ ही घड़ी का सही आकार होना भी जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गोल, चौकोर, अंडाकार या आठ व छः भुजाओं वाली घड़ी लगानी चाहिए. इससे सकारात्मकता बढ़ती है इसलिए घड़ी खरीदते समय घड़ी के आकार का पूरा ख्याल रखें।

Vastu Tips: घर में पूजा घर से जुड़ी इन चीजों का जरूर रखें ध्यान, वरना मिलेगा अशुभ फल

Vastu Tips: दुर्भाग्य का कारण बन सकती है दीवार में लगी घड़ी, घर पर लगाने से पहले जरूर जान लें ये बात
Image Source : INSTAGRAM/KAKKO_KAKKOVastu Tips: दुर्भाग्य का कारण बन सकती है दीवार में लगी घड़ी, घर पर लगाने से पहले जरूर जान लें ये बातें

इस जगह न लगाए घड़ी

वास्तु के अनुसार माना जाता है कि दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे आने-जाने वाले लोगों के जीवन में तनाव के साथ-साथ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

Vastu Tips: फिटकरी के ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

घड़ी की सुई रखे थोड़ा आगे

वास्तु के अनुवसार घड़ी का समय हमेशा 1-2 मिनट बढ़ाकर ही रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है। निर्धारित समय रखने से आपके द्वारा किए गए परिश्रम का फल आपको नहीं मिलता है। इसके साथ ही हर काम के लिए आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

Vastu Tips: शादी में आ रही हैं अड़चने तो अपनाएं ये उपाय, जल्द मिलेगा सुयोग्य जीवनसाथी

बंद या टूटी फूटी घड़ी

वास्तु के अनुसार अगर गर पर बंद या टूटी-फूटी घड़ी है तो उसे तुरंत हटा दें, क्योंकि इससे आपके घर पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल