1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: होटल में सुरक्षा गार्ड का कमरा पूर्व दिशा की ओर बनवाना होता है फायदेमंद

Vastu Tips: होटल में सुरक्षा गार्ड का कमरा पूर्व दिशा की ओर बनवाना होता है फायदेमंद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2019 06:32 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 06:32 am IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश जी से होटल में सुरक्षा गार्ड का कमरा किस दिशा में बनवाना होता है फायदेमंद।

Hotel Security Room- India TV Hindi
Hotel Security Room

वास्तु शास्त्र में कल हमने होटल के मुख्य द्वार के बारे में बात की थी और आज हम बात करेंगे होटल में सुरक्षा गार्ड के कमरे व पार्किंग की दिशा के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि उत्तरी दिशा में सुरक्षा गार्ड का कमरा बनवाना चाहते हैं तो उसका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए, पूर्व दिशा में बनवाना चाहते हैं तो दरवाजा उत्तर मुखी होना चाहिए, दक्षिण दिशा में बनवाना है तो पूर्व दिशा की तरफ मुख करके कमरे का निर्माण करवाना ठीक

रहता है।​

Vastu Tips: होटल के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण उत्तर पूर्व दिशा में होता है लाभदायक

इसके अलावा पार्किंग के लिये वायव्य कोण, यानि की उत्तर-पश्चिम दिशा या फिर पूर्व व उत्तर दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। वास्तु शास्त्र में होटल के बाहर पेड़-पौधे लगाने के लिये भी सही दिशा के बारे में बताया गया है। भारी व बड़े पेड़-पौधे लगाने के लिये दक्षिण दिशा, पश्चिम दिशा या फिर नैऋत्य कोण का चुनाव करना चाहिए, जबकि छोटे पौधों व गमलों के लिये उत्तर, पूर्व या ईशान कोण का चुनाव करना ठीक रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल